✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Amanatullah Khan Breaking: अमानतुल्लाह खान का दावा- मैं कहीं नहीं भागा.. मुझे फंसाया जा रहा

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  12 Feb 2025 01:59 PM (IST)
ABP News

Delhi News: दिल्ली पुलिस को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) की तलाश है. 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अमानतुल्लाह खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. गैरजमानती धाराएं लगने से अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ओखला विधायक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. आप विधायक को भीड़ इकठ्ठा करने, माहौल को बिगाड़ने की कोशिश, दंगा और संगठित अपराधों से जुड़ी धाराओं में आरोपी बनाया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 111, 191(2) लगाई है. बता दें कि सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी को पकड़ने जामिया इलाके गई थी. आरोप है कि अमानतुल्लाह खान ने समर्थकों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर उठाकर आरोपी को फरार होने दिया. मुश्किल में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान एफआईआर के मुताबिक अमानतुल्लाह ने क्राइम ब्रांच की टीम से कहा, "तुम्हारी आने की हिम्मत कैसे हुई. तुम जानते नहीं मैं कौन हूं, तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा. पुलिस और कोर्ट को कुछ नहीं मानते. हमारे इलाके से चुपचाप निकल जाओ. मौके से जिंदा निकलना भारी पड़ जाएगा. हमारी एक आवाज पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्टा हो जाएगी. मुकदमे से मुझे फर्क नहीं पड़ता है." आरोप के मुताबिक पुलिस का कार्ड भी छीन लिया गया. अमानतुल्लाह ने साथियों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई की. जबरन आरोपी को छुड़ा भी ले गये. पुलिस ने बताया कि कल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी. अमानतुल्लाह खान ने समर्थको के साथ मिलकर आरोपी को फरार करा दिया. इन धाराओं की वजह से बेल मिलना मुश्किल शिकायत पर अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने और संगठित अपराधों की भी धाराएं लगाई गई हैं. जांच में अमानतुल्लाह खान शामिल नहीं हुए हैं. पुलिस का प्रयास संपर्क साधकर जांच को आगे बढ़ाने का है. एक जगह 20 लोगों के जुटने पर दंगे की धारा लगाई गई है. पुलिस ने बताया कि अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Amanatullah Khan Breaking: अमानतुल्लाह खान का दावा- मैं कहीं नहीं भागा.. मुझे फंसाया जा रहा

TRENDING VIDEOS

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !4 Hour ago

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit4 Hour ago

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives10 Hour ago

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline10 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.