UP News: Keshav Prasad Maurya को लेकर Akhilesh Yadav ने दिया बड़ा बयान| ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 26 Jul 2024 03:53 PM (IST)
ABP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (यूपी) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डिप्टी-सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि केपी मौर्य दिल्ली वालों का वाई-फाई पासवर्ड हैं. उन्होंने कहा कि झगड़ा अंदर नहीं बल्कि दिल्ली तक चल रहा है.उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अनबन को लेकर हर जगह चर्चा हो रहा है. वहीं साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. इस पर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दे दिया है.