Akhilesh Yadav ने क्यों कहा, BJP ने किसानों के साथ अंग्रेजों से भी खराब व्यवहार किया ?
ABP News Bureau | 03 Dec 2021 01:02 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने जितना दुख बीजेपी की सरकार में झेला है, उतना दुख जनता ने किसी और सरकार में नहीं देखा है. अखिलेश यादव शुक्रवार सुबह झांसी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना के दौरान लोगों की मदद सरकार ने नहीं समाजवादी पार्टी ने की.