ABP C Voter Survey: Goa में BJP आगे लेकिन मणिपुर में कांटे की टक्कर
ABP News Bureau | 10 Jan 2022 07:36 PM (IST)

पांच राज्यों का चुनावी बिगुल बज चुका है. देश में अगले महीने से चुनावी सीजन शुरू हो जाएगा. 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. लेकिन चुनावी हवा किस ओर बह रही है. लोग किसे वोटों की सौगात देने का मन बना रहे हैं, यही जानने के लिए एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर ओपिनियन पोल कराया है, जिसमें लोगों से राय ली गई.