AAP Vs BJP : मनीष सिसोदिया का CBI समन को लेकर AAP ने BJP पर किया हमला
ABP News Bureau | 16 Oct 2022 03:49 PM (IST)

आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. समन मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके घर पर 14 घंटे सीबीआई (CBI) की रेड कराई गई, लेकिन कुछ नहीं निकला.