आप की बड़ी बैठक: केजरीवाल ने विधायकों और उम्मीदवारों को किया तलब
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 07 Feb 2025 11:10 AM (IST)
चुनाव नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों और चुनावी उम्मीदवारों को सुबह साढ़े 11 बजे होने वाली इस बैठक में बुलाया है. इस अहम बैठक में चुनाव नतीजों की तैयारी पर चर्चा होगी. साथ ही, आप द्वारा बीजेपी पर लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भी मंथन किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगी