7th Phase Voting: 'PM Modi देश को सही दिशा दिखा रहे हैं' | Ravi Kishan | Lok Sabha Election 2024
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Jun 2024 09:23 AM (IST)
ABP News: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई है. इस चरण में 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस बीच बड़ी खबर बीजेपी सांसद और गोरखपुर से पार्टी प्रत्याशी रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति किशन के साथ वोट डाला. उन्होंने कहा, "मैंने अपना वोट विकसित भारत, राम राज्य और भारत तो विश्व गुरु बनाने के लिए डाला है." लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों की वोटिंग आज यानी शनिवार शाम (1 जून 2024) को पूरी हो जाएगी. वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA ने लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया तो वहीं 'INDIA' गठबंधन बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी दमखम से चुनाव लड़ा...