7th Phase Voting: संगरूर में CM Bhagwant Mann ने किया मतदान | Bhagwant Mann
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Jun 2024 09:46 AM (IST)
ABP News: देश में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच बड़ी खबर- पंजाब के संगरूर में वोट डालने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान. वहीं लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में कुछ सबसे चर्चित उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनुराग ठाकुर, चरणजीत सिंह चन्नी, महेंद्र नाथ पांडे, रवि शंकर प्रसाद, अभिषेक बनर्जी, कंगना रनौत, मनीष तिवारी, मीसा भारती, अनुप्रिया सिंह पटेल, नीरज शेखर, पवन सिंह, रवि किशन, उपेंद्र कुशवाहा, रामकृपाल यादव, हंस राज हंस और सीता सोरेन शामिल हैं... लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों की वोटिंग आज यानी शनिवार शाम (1 जून 2024) को पूरी हो जाएगी. वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे...