5th Phase Voting: वोट डालने के बाद Mayawati ने कही ये बात | Uttar Pradesh | Lok Sabha Election 2024
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 20 May 2024 09:44 AM (IST)
5th Phase Voting: वोट डालने के बाद Mayawati ने कही ये बात | Uttar Pradesh | Lok Sabha Election 2024 ABP News: मतदान करने के बाद बोलीं मायावती- हर पार्टी अपना दावा करती है कि हम सरकार बना रहे हैं. जब नतीजे आएंगे तभी पता चलेगा कि कौन बनाएगा. मैंने ये महसूस किया है कि लोगों में काफी जोश है. यूपी की जिन 14 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं. पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता चुनाव लड़ रहे हैं. बीएसपी के लोगों में काफी जोश है, न सिर्फ यूपी में बल्कि बाकि के राज्यों में भी बसपा के लोगों में जोश है.