Budget: मोदी सरकार ने अंग्रेजों के समय से चली आ रही सालों पुरानी इस परंपरा को तोड़ा
ABP News Bureau | 05 Jul 2019 07:57 PM (IST)
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में एक सालों पुरानी परंपरा को तोड़ दिया. दरअसल, आज बजट पेश करने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब निकलीं तो उनके हाथ में परंपरागत ब्रीफकेस की जगह एक पोटलीनुमा बहीखाता था. इसी के साथ अंग्रेजों के समय से चली आ रही ब्रीफकेस में बजट पेश करने की परंपरा आज खत्म हो गई.