बीजेपी में शामिल होने के बाद सपना चौधरी के पहले ही कार्यक्रम में मचा हंगामा
ABP News Bureau | 08 Jul 2019 11:04 PM (IST)

हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का जहां भी प्रोग्राम होता है... लोग हंगामा किए बिना मानते नहीं हैं... कल भी मथुरा में ऐसा ही हुआ... लेकिन कल का हंगामा इसलिए खास था... क्योंकि सपना चौधरी अब बस एक डांसर नहीं हैं, बल्कि वो अब बीजेपी नेता सपना चौधरी हो चुकी हैं... सपना ने कल ही बीजेपी ज्वाइन की है... और ऐसी चर्चा है कि वो दिल्ली या हरियाणा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकती हैं.