सपना चौधरी के BJP में आने से RSS की नाराजगी को लेकर मनोज तिवारी ने दिया ये बयान, देखिए
ABP News Bureau | 09 Jul 2019 12:06 PM (IST)

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बीजेपी में एंट्री पर आरएसएस और पार्टी के कुछ नेताओं ने ही सवाल उठा दिए हैं. आरएसएस के प्रांत मीडिया प्रचारक राजीव तुली ने सपना के बीजेपी के शामिल होने की खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए बीजेपी पर तंज कसा था. अब इसे लेकर मनोज तिवारी ने सफाई दी है.