महाराष्ट्र: पुणे में 20 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के घर पर गिरी, 15 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 29 Jun 2019 01:54 PM (IST)

महाराष्ट्र के पुणे में बारिश आफत बनकर आई है. पुणे के तालाब मस्जिद इलाके में एक सोसाइटी की 20 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के घर पर गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और 2 बुरी तरह जख्मी हो गए. 15 लोगों में से करीब 12 लोग कटिहार (बिहार) के बलरामपुर प्रखंड के बलरामपुर पंचायत के बघार गांव के थे. दीवार गिरने से कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. यह घटना देर रात हुई जब लोग गहरी नींद में थे.