'हिंदुत्व की राजनीति' के बीच बुलेट पर प्रचार करने निकली साध्वी प्रज्ञा, दिग्विजय सिंह से है मुकाबला
ABP News Bureau | 09 May 2019 08:28 PM (IST)

इस लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है. बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा के हिंदुत्व को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भी खुद को बड़ा हिंदू साबित करने में जुटे हैं. साध्वी ने आज बुलेट पर रोड शो किया. भोपाल में वोटिंग से पहले दिग्विजय सिंह भी प्रचार में जी जान से जुटे हैं लेकिन 10 साल तक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके दिग्गी राजा अपने प्रचार में खुद को प्रज्ञा ठाकुर से बड़ा हिंदू साबित करने की कोशिश करते दिख रहे हैं.