'जजमेंटल है क्या' के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना रनौत ने बताया क्यों बदलना पड़ा फिल्म का नाम
ABP News Bureau | 04 Jul 2019 12:48 AM (IST)

कंगना रनौत और राजकुमार राव की मचअवेटेड और विवादों से घिरी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर में दोनों ही एक्टर्स का काम काफी प्रोमिसिंग लग रहा है. फिल्म में कंगना के कैरेक्टर का नाम बॉबी है और राजकुमार राव के कैरेक्टर का नाम केशव है. कंगना जहां शुरू से ही थोड़ी अतरंगी मिजाज की है वहीं राजकुमार राव को एक नॉर्मल लाइफ जीते हुए दिखाया गया है. अतरंगी बॉबी को केशव की ये हद से ज्यादा नॉर्मल जिंदगी बड़ा परेशान करती है और वो धीरे-धीरे उसकी तरफ आकर्षित होती है. इंडियन साइकियाट्रिक एसोसिएशन द्वारा आपत्ति किए जाने के बाद कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मेंटल है क्या' का नाम बदलकर 'जजमेंटल है क्या' रखना पड़ा.