जन मन: बाबरी मस्जिद केस: आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के खिलाफ आरोप तय
ABP News Bureau | 30 May 2017 10:45 PM (IST)

अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जानें के पच्चीस साल बाद भी ये मामला आज फिर सुर्खियों में रहा. अब बीजेपी के बड़े नेताओं आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत छह आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का मुकद्दमा चलेगा. आज लखनऊ में सीबीआई की स्पेश कोर्ट ने नेताओं के खिलाफ आरोपों को खारिज करने वाली याचिका रद्द कर दी.