एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने दिया बड़ा बयान, देखिए
ABP News Bureau | 07 Jul 2019 07:48 PM (IST)

एबीपी न्यूज से बातचीत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि अभी तक टीम इंडिया का परफॉर्मेन्स शानदार रहा है. लेकिन आगे सेमीफाइनल है, नॉक आउट राउंड है...अब तक एक दो मैच में टीम इंडिया ऊपर नीचे हुई है, लेकिन अब ऐसा नहीं होना चाहिये. अभी भी इंडिया और ऑस्ट्रेलिया विश्वकप की पसंदीदा टीमें हैं. रोहित शर्मा का परफॉर्मेन्स देखे तो हर मैच में हिट लगा रहे हैं. मिताली ने धोनी के रिटायरमेंट पर भी प्रतिक्रिया दी. देखिए