In Graphics: ऑरेंज पासपोर्ट : राहुल ने कहा, ‘यह बीजेपी के दोहरे रवैया को दिखाता है’
ABP News Bureau | 15 Jan 2018 02:03 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पासपोर्ट पर लिए गए हालिया फैसले के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह भाजपा की ‘भेदभावपूर्ण मानसिकता’’ को दिखाता है. फैसले के तहत ‘इमिग्रेशन चेक’ जरूरी वाले पासपोर्ट धारकों को नारंगी रंग के पासपोर्ट जारी किए जाएंगे और अन्य को नीले पासपोर्ट जारी होंगे.