Tej Pratap Yadav का Kangana Ranaut-Chirag Paswan पर इशारा, बोले- ‘सदन में मिल गई अच्छी लड़की’
वंशिका शर्मा | 02 Sep 2026 05:09 PM (IST)

Tej Pratap Yadav इन दिनों JioStar के शो Bhojpuri Bawaal को लेकर चर्चा में हैं। शो में बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और दूसरी शादी को लेकर भी बात की। इसी दौरान उन्होंने Rahul Gandhi और Chirag Paswan का नाम लेते हुए शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। Tej Pratap ने कहा कि हो सकता है Chirag Paswan को सदन में कोई अच्छी लड़की मिल गई हो। इसके बाद उनके ‘पहाड़ के इलाकों’ वाले इशारे को Kangana Ranaut से जोड़कर देखा जाने लगा। Kangana Ranaut और Chirag Paswan का नाम पहले भी दोस्ती और कथित रिलेशनशिप की चर्चाओं से जुड़ चुका है। हालांकि Kangana इन खबरों को पहले ही खारिज कर चुकी हैं और दोनों को अच्छा दोस्त बता चुकी हैं। अब Tej Pratap Yadav के इस क्रिप्टिक बयान ने एक बार फिर दोनों को लेकर चर्चा बढ़ा दी है