Bollywood News: श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा फिर तेज (28.05.26)
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माइकल जैक्सन के आइकॉनिक गाने “Bad” पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया। वीडियो में श्रद्धा बेहद बेफिक्र अंदाज में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन लोगों का ध्यान उनके डांस से ज्यादा वीडियो के पीछे छिपे खास शख्स पर गया। श्रद्धा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकलवा पाए।” खास बात यह रही कि उन्होंने इस पोस्ट में राहुल मोदी को टैग भी किया। इसके बाद फैंस का मानना है कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाले राहुल मोदी ही थे। दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया और एक बार फिर उनके डेटिंग रूमर्स तेज हो गए। फैंस लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि श्रद्धा और राहुल ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। श्रद्धा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


























