Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
वंशिका शर्मा | 04 Sep 2026 02:13 PM (IST)

Bigg Boss 20 का नया घर इस बार बेहद खास और अलग अंदाज में तैयार किया गया है। घर में एंट्री करते ही कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलती हैं, जिनमें Shark Pool, Kitchen, Bedroom, Confession Room और Mystery Room No. 20 शामिल हैं। घर की थीम Duality पर आधारित है, जहां हर जगह कुछ नया और अलग नजर आता है। घर में Wild Card Entry के लिए खास दरवाजा भी बनाया गया है। वहीं Weekend Ka Vaar में Salman Khan के वार से लेकर Contestants के बीच होने वाली लड़ाई और प्यार तक, हर चीज के लिए खास स्पेस तैयार किए गए हैं। Bigg Boss 20 का Premiere 6 सितंबर को JioHotstar और COLORS पर होगा। इस बार हर Contestant को एक खास वरदान मिलने की बात भी सामने आई है