Bhabiji Ghar Par Hain Film Review: अच्छे खासे सीरियल की फिल्म बना कर सब बर्बाद कर दिया
भाभी जी थिएटर में आई हैं और मुझे लगा क्यों आई हैं, लगभग 2 घंटे की फिल्म बना दी इन लोगों ने
शुरुआत में ये लोग कहते हैं कि हर आदमी को अपने पड़ोस वाली भाभी पसंद आती है, बड़ा derogatory statement है, भाई ऐसा कैसे कह सकते हैं, यहां पर तिवारी जी और भड़भूती जी को तो अपनी पड़ोसनें पसंद है ही। रवि किशन और मुकेश तिवारी भी आ जाते हैं, पता नहीं यह लोग क्या create करने की कोशिश करते हैं, बहुत ही भद्दे और cringe double meaning jokes आते हैं, बहुत ही घटिया लेवल की comedy होती है जिसे आप comedy कह ही नहीं सकते
अच्छे खासे सीरियल के legacy को बर्बाद कर दिया, मतलब लोग इस सीरियल को इतना enjoy करते हैं, एक clean family सीरियल है, आपने यह फिल्म बना के उस सीरियल से जो कमाया था ना उसको भी डुबोने की कोशिश कर दी
मुझे लगा इस film को बनाने की कोई जरूरत थी ही नहीं। इससे बेहतर इस सीरियल के पुराने episode देख लीजिए




























