Akhilesh Yadav के साथ जाने के बाद भी BJP को Jayant Chaudhary क्यों चाहिए? | UP Election 2022
ABP News Bureau | 26 Jan 2022 10:07 PM (IST)

उत्तर प्रदेश चुनाव में जाट वोटों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर ढाई सौ से ज्यादा जाट नेताओं के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में एक तरफ तो जाट नेताओं ने अमित शाह के सामने दो प्रमुख मांगे रखीं. दूसरी तरफ अमित शाह ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही जयंत चौधरी की आरएलडी को इशारों में ही बीजेपी गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दे दिया.