UP Election 2022: यूपी के ब्राह्मण बीजेपी नेता नाराज हैं: सूत्र
ABP News Bureau | 28 Dec 2021 11:04 AM (IST)

यूपी में चुनाव से पहले ब्राह्मण समाज को साधने के लिए बीजेपी ने ब्राह्मण समाज के नेताओ की कमेटी बनाई है, परसों शाम को यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर पर नेताओं की बैठक भी हुई, इसी बैठक को लेकर एबीपी न्यूज के पास एक्सक्लूसिव जानकारी आई है. जानकारी ये है कि इस बैठक में शामिल नेताओं ने अलग अलग मामलों का उदाहरण देकर ये नाराजगी जताई की ब्राह्मण समाज के लोगों की अनदेखी हो रही है, उल्टे उनपर कार्रवाई की जा रही है.