UP Election 2022:BJP को एक और झटका, अकेले चुनाव में उतरेगा हिस्सेदारी मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप
ABP News Bureau | 17 Jan 2022 03:23 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पिछड़ों और अनसूचित जातियों के जनाधार वाले 10 दलों से गठजोड़ किया था. अब उसमें दरार दिख रही है. टिकटों की मांग को लेकर गठबंधन की एक पार्टी हिस्सेदारी मोर्चा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अकेले चुनाव में उतरने की बात कही है.