Akhilesh पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस वाला दांव खेल रही AAP | राज की बात
ABP News Bureau | 19 Dec 2021 09:48 PM (IST)

अखिलेश एक तरफ धुआंधार प्रचार में लगे हैं तो दूसरी तरफ गठबंधन को लेकर भी रणनीति बन रही है.. आप को सपा अपने साथ नहीं सटने दे रही है, ये बात अब सामने भी आ गई है. हालत ये है कि आप को यूपी के प्रभारी महासचिव संजय सिंह के कई बार कोशिश करने के बावजूद अखिलेश बातचीत के लिए उपलब्ध तक नहीं हो रहे हैं. लिहाजा, आप ने भी अब सपा पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस वाला खेल खेलने की कोशिश शुरू की है.