Rajasthan Election Results 2023: बीजेपी की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं का जश्न | ABP News | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 03 Dec 2023 11:15 PM (IST)

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जाने वाले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है. वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी पर फिर से लोग विश्वास जताते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव (KCR) की भारत राष्ट्र समिति को लोग नकाराते हुए दिख रहे हैं.