जहां विपक्ष जीतने लगता है वहां ये लोग ED के छापे पड़वाने लगते हैं- CM Channi का BJP पर हमला
ABP News Bureau | 19 Jan 2022 10:11 PM (IST)

पंजाब में कल सुबह 8 बजे सीएम चन्नी के रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह हनी के घर ईडी ने रेड डाली थी...जो आज सुबह 5.30 बजे तक चली...बताया जा रहा है कि रेड में करीब 10 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 21 लाख रुपए से ज्यादा का सोना और 12 लाख रुपए की रोलेक्स की घड़ी के साथ कई दस्तावेज बरामद हुए हैं....जांच एजेंसियो को शक है कि चन्नी के रिश्तेदार के घर से बरामद पैसा चुनावो के लिए भी इकट्टा किया गया हो सकता है.