नोटबंदी: पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले से अंगूर की पैदावार पर पड़ रहा है बुरा असर
ABP News Bureau | 29 Dec 2016 12:42 PM (IST)
नोटबंदी के फैसले के कारण महाराष्ट्र के नासिक के अंगूर उत्पादन पर बहुत बुरा असर पड़ा है. यहां के किसानों का कहना है कि नोटबंदी के कारण अंगूर का उत्पादन 25 फीसदी तक घट गया है. नासिक देश का सबसे बड़ा अंगूर उत्पादन केंद्र है. यहां के अंगूर देश के बाहर भी निर्यात किए जाते हैं. लेकिन नोटबंदी के कारण पैसे की कमी से जूझ रहे लोग यहां काम करने वाले मजदूरों को पैसे नहीं दे पा रहे हैं.