दीपा मेहता की वेब सीरीज़ Leila में अहम किरदार निभा रही हुमा कुरैशी ने ABP न्यूज़ से की खास बातचीत, देखें इंटरव्यू
ABP News Bureau | 19 Jun 2019 07:19 PM (IST)

दिग्गज निर्देशक दीपा मेहता के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल वेब सीरीज़ 'लैला' रिलीज़ हो चुकी है. हर तरफ इस वेब सीरीज़ की खूब चर्चा हो रही है. फिलहाल सीज़न एक में इस सीरीज़ के छह एपिसोड नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किए गए हैं. इसमें हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा अभिनेता सिद्धार्थ, राहुल खन्ना, आरिफ ज़कारिया, सीमा बिस्वास, संजय सूरी, अनुपम भट्टाचार्या और आकाश खुराना जैसे कलाकार भी इसमें नज़र आ रहे हैं.