नोटबंदी के खिलाफ 6 जनवरी से आंदोलन करेगी कांग्रेस, BJP बोली- ‘जनता सरकार के साथ’
ABP News Bureau | 29 Dec 2016 03:24 PM (IST)
नोटबंदी को लेकर विरोधी लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने 6 जनवरी से आंदोलन करने का एलान किया है. वहीं बीजेपी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जनता उनके साथ है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने नोटबंदी को लेकर पर आज प्रेस कॉनफ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सुरजेवाला ने कहा, ‘’एक तरफ तो देश के नागरिक दो हजार से चार हजार रुपए निकालने के लिए 50 दिनों से धक्के खा रहे हैं और दूसरी तरफ काले धन को सफेद बनाने के लिए खेल किया जा रहा है.’’