मोहब्बत की मिसाल: मुंबई में राहुल ने की एसिड अटैक पीड़ित ललिता से शादी
ABP News Bureau | 24 May 2017 07:54 AM (IST)

ऐसे जोड़े ने शादी करके समाज में एक नई मिसाल कायम की है. राहुल नाम के एक शख्स ने ललिता नाम की एसिड अटैक पीड़ित से शादी कर समाज की कई वर्जनाओं को तोड़ा है. इनके प्यार की कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है.
ललिता एसिड अटैक सर्वाइवर हैं. एसिड अटैक में इनका पूरा चेहरा जल गया था. आम तौर पर एसिड अटैक के बाद लडकियों से कोई शादी करने के लिए राजी नहीं होता. लेकिन ललिता के लिए किस्मत ने कुछ और तय कर रखा था.