जब भी विश्व की अर्थव्यवस्था में अस्थिरता आई है, निवेशकों का रुझान हमेशा सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, और सोना इसमें सबसे प्रमुख विकल्प रहा है। मौजूदा वैश्विक टैरिफ वार, आर्थिक मंदी की आशंका और डॉलर में उतार-चढ़ाव जैसे कारणों ने एक बार फिर सोने की चमक बढ़ा दी है। इससे पहले भी जब भी किसी तरह की आर्थिक अनिश्चितता या अंतरराष्ट्रीय तनाव देखने को मिला है, सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में भारी तेजी आई है और यह ₹90,000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।
एक्सप्लोरर
US Tariff War से Gold में आएगी तेज़ी, 1 लाख होगा Gold!| Paisa Live
और देखें

























