Made in India Medicines का Global Safar: FY25 में 9.4% Growth, अब Next Target 2027| Paisa Live
FY25 में India के pharmaceutical exports 9.4% बढ़कर $30.47 billion तक पहुंच गए हैं, जो sector की global strength को दिखाता है. Ahmedabad के Chintan Shivir में government और industry leaders ने exports को और तेज़ी से बढ़ाने की strategy पर चर्चा की. India आज production के हिसाब से दुनिया में third position पर है और 200 से ज़्यादा देशों को medicines export करता है. सबसे बड़ा buyer United States है, जिसका 34% share है, जबकि Europe का 19% share है. European Union का $572 billion pharma market Indian companies के लिए बड़ा अवसर बन सकता है. Target है domestic market को 2030 तक $130 billion तक पहुंचाना. अगर trade talks और policies सही रहीं, तो अगले 2–3 साल में double-digit growth तय मानी जा रही है.



























