बॉलीवुड का 'काला जादू', देखें एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट
ABP News Bureau | 17 Feb 2018 11:12 PM (IST)
क्या रुपहले बॉलीवुड के सितारे एक दूसरे को तबाह करने के लिए तंत्र-मंत्र और काला जादू का सहारा लेते हैं? फिल्मकार महेश भट्ट का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री तंत्र-मंत्र और काला जादू जैसी चीजों पर विश्वास करती है. वहीं जाने मानें अभिनेता शेखर सुमन ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर काला जादू करने के आरोप लगाए थे. इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा के करीबी दोस्त के मुताबिक कपिल पर भी किसी ने काला जादू करवाया था. देखें एबीपी न्यूज़ की ये रिपोर्ट.