Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
मुहम्मद अरशद | 29 Jul 2026 03:03 PM (IST)

भारत में 2026 Toyota Hilux लॉन्च हो गई है। इस बार Hilux को नया front design, LED lights और कई premium updates दिए गए हैं, जिससे इसका look पहले से ज्यादा शानदार हो गया है। अंदर की तरफ अब 12.3-inch touchscreen infotainment system, बेहतर quality का cabin और ज्यादा soft-touch materials मिलते हैं। Toyota ने आसान इस्तेमाल के लिए physical buttons भी दिए हैं। वहीं, इसका भरोसेमंद 2.8-litre diesel engine पहले की तरह बरकरार रखा गया है। नई Hilux अब तीन variants में उपलब्ध है, जिसमें नया 2WD variant भी शामिल है। अगर आप एक दमदार pickup चाहते हैं जिसमें off-road क्षमता के साथ premium features भी हों, तो नई Toyota Hilux जरूर देखने लायक है। पूरी वीडियो देखें और कमेंट में बताइए, आपको नई Toyota Hilux का कौन-सा अपडेट सबसे ज्यादा पसंद आया?