Zhang Youxia बिक गए और बेचा China को भी! America को सौंप दिए चीन के nuclear secrets! |ABPLIVE
एबीपी लाइव | 26 Jan 2026 06:00 PM (IST)

चीन की मिलिट्री लीडरशिप पिछले कई दशकों की सबसे बड़ी क्राइसिस से गुजर रही है। ये संकट जनरल झांग योउश्या के खिलाफ जांच के बाद सामने आया है। झांग योउश्या, पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सबसे सीनियर यूनिफॉर्म्ड ऑफिसर माने जाते हैं। उन पर अमेरिका को न्यूक्लियर सीक्रेट्स लीक करने का बेहद गंभीर आरोप लगा है। 24 जनवरी 2026 को चीन के मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डिफेंस ने इस जांच का आधिकारिक ऐलान किया। मंत्रालय ने कहा कि मामला “अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन” से जुड़ा है। इस जांच के दायरे में PLA के चीफ ऑफ स्टाफ लियू झेनली का नाम भी शामिल है। Wall Street Journal की रिपोर्ट, जो एक गोपनीय ब्रीफिंग पर आधारित है, पूरे मामले की परतें खोलती है। इसे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के PLA के अंदर चल रहे एंटी-करप्शन अभियान का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।