✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

OOPS! Asim Munir की हुई ऐसी बेइज्जती कि...कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे! | ABPLIVE

एबीपी लाइव  |  03 Oct 2025 03:03 PM (IST)
ABP News

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर इन दिनों लगातार अमेरिका के चक्कर लगा रहे हैं. यह बात अब खुद पाकिस्तान के नेताओं को चुभ रही है. पाकिस्तान के एक सांसद ऐमल वली खान ने पीएम शरीफ और आसिम मुनीर के हालिया अमेरिकी दौरे पर सवाल उठाए है. इसके साथ ही उन्होंने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर पर नाराजगी जताते हुए निशाना भी साधा है. पाकिस्तानी सांसद ऐमल वली खान ने पाकिस्तान की संसद में सवाल उठाया कि पाकिस्तान सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर ने आखिर किस हैसियत और आधार पर ट्रंप को दुर्लभ खनिज गिफ्ट किए? दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर ने हाल ही में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी. इस दौरान वह अपने साथ ट्रंप को तोहफा देने के लिए दुर्लभ खनिज भी लेकर गए थे. सोशल मीडिया पर आसिम मुनीर का ट्रंप को दुर्लभ खनिज दिखाते हुए फोटो वायरल हुआ है. इस फोटो में ट्रंप और मुनीर के बीच शहबाज शरीफ खड़े नजर आए. पाकिस्तानी संसद में क्या बोले ऐमल वली खान? ऐमल वली खान ने पाकिस्तान के संसद में निशाना साधते हुए कहा, ‘आसिम मुनीर उस समय किसी सेल्समैन की तरह दिखाई दे रहे थे, जो किसी भी तरह से कुछ चीज बेचना चाहते हैं. वहीं, शहबाज शरीफ बीच में मैनेजर की तरह यह पूरा ड्रामा देख रहे थे.’ पाकिस्तानी सांसद ने कहा, ‘मुनीर विदेश के दौरे कर रहे हैं और कूटनीतिक बैठकों में शामिल हो रहे हैं. यह हमारे देश और उसके संविधान पर मजाक है. कोई लोकतंत्र नहीं है. पाकिस्तान में तानाशाही है और यह संसद की अवमानना है.’

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • Abplive
  • OOPS! Asim Munir की हुई ऐसी बेइज्जती कि...कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे! | ABPLIVE

TRENDING VIDEOS

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल12 Hour ago

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)13 Hour ago

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs13 Hour ago

Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन20 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.