NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
ABP Live Focus | 04 Sep 2026 09:12 AM (IST)

News: 26 अगस्त की सुबह 8 बजकर 37 मिनट... नेपाल और चीन बॉर्डर के पास स्थित ल्हेन्दे घाटी में अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. एक पूरा ग्लेशियर टूटकर सीधे नीचे नदी में जा गिरा. बर्फ, चट्टानें और जमा देने वाला पानी एक भयानक सुनामी की तरह घाटियों की तरफ बढ़ा. रास्ते में जो आया—घर, पुल, हाईवे, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट—सब कुछ ताश के पत्तों की तरह बह गया. अब तक 1,200 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं, और 4,700 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. लेकिन इस पूरी त्रासदी में सबसे भयानक सच क्या है मालूम है? लोगों को बचाने वाला 'डिजास्टर अर्ली वार्निंग सिस्टम' यानी खतरे की घंटी तब बजी... जब तबाही अपना काम पूरा कर चुकी थी!