JNU CLASH: JNU में आधी रात जमकर झड़प , 300 नकाबपोशों का तांडव! |ABPLIVE
एबीपी लाइव | 23 Feb 2026 04:09 PM (IST)

Jawaharlal Nehru University एक बार फिर खबरों में है। देर रात कैंपस में दो छात्र समूहों के बीच झगड़ा हो गया। पहले बहस और नारेबाजी हुई, लेकिन बाद में मामला मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ने कहा कि कुछ लोगों ने जबरन छात्रों को पढ़ाई की जगह से बाहर निकाला और मारपीट की। वहीं वामपंथी छात्र संगठनों ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि वे शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे। कुछ समय के लिए कैंपस में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। Delhi Police ने कहा है कि अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।