Mamata से मुस्लिम वोट कैसे छीनेंगे? Humayun Kabir का 'सीक्रेट' मिशन | ABPLIVE
एबीपी लाइव | 11 Feb 2026 08:06 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त ज़बरदस्त हलचल है,, एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपना अभेद्य किला है, तो दूसरी तरफ उनके ही पुराने साथी हुमायूं कबीर अब उनके लिए सबसे बड़ी सिरदर्द बन गए हैं। हुमायूं कबीर, वो नाम जिसने सीधे तौर पर ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने का ऐलान कर दिया है। क्या ममता का वो वोट बैंक खिसकने वाला है जिसने उन्हें पिछले एक दशक से सत्ता के शिखर पर बिठाए रखा? और क्या ओवैसी, लेफ्ट और ISF मिलकर बंगाल की राजनीति का भूगोल बदलने वाले हैं?