DELHI SHOCKER: दिल्ली गैंगरेप के बस ड्राइवर की खौफनाक कुंडली खुली |ABPLIVE
दिल्ली को हिला देने वाले चलती बस गैंगरेप मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे आरोपी बस ड्राइवर कुलदीप की करतूतों की एक के बाद एक तस्वीर सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। अब कुलदीप का जो ट्रैफिक रिकॉर्ड सामने आया है, वो भी कई सवाल खड़े करता है। रिकॉर्ड के मुताबिक कुलदीप सड़क पर बस चलाते समय लगातार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करता था और तेज रफ्तार में बस दौड़ाना उसकी आदत बन चुकी थी। आधिकारिक ट्रैफिक रिकॉर्ड और पुलिस जांच में सामने आया है कि सिर्फ 23 दिनों के भीतर इस बस के 9 चालान कटे थे। इनमें से 8 चालान ओवरस्पीडिंग यानी तय सीमा से ज्यादा रफ्तार में बस चलाने के थे। यानी जिस बस में 4 अगस्त को एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की गई, उसका ट्रैफिक रिकॉर्ड पहले से ही लापरवाही और नियम तोड़ने की कहानी बता रहा था




















