✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

PICS: 2019 के लिए समर्थन जुटा रहे हैं सीएम, इन 6 नामचीन लोगों से मिले

एबीपी न्यूज़   |  15 Jun 2018 04:35 PM (IST)
PICS: 2019 के लिए समर्थन जुटा रहे हैं सीएम, इन 6 नामचीन लोगों से मिले
1

इससे पहले योगी आदित्यनाथ अभिनेता संजय दत्त से भी संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत मिल चुके हैं. संजय इन दिनों यूपी में प्रस्थानम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

2

इन दिनों बीजेपी संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत बीजेपी के नेता बड़ी और प्रसिद्ध हस्तियों के साथ मुलाकात करते हैं और पिछले 4 साल की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हैं. इसके बाद समर्थन मांगते हैं. पार्टी के तमाम कद्दावर नेता इस काम में लगे हैं. यूपी में भी सीएम योगी खुद बढ़ चढ़ कर संपर्क फॉर समर्थन अभियान में जुटे हैं.

3

योगी लखनऊ में पद्मश्री डॉ़ मंसूर हसन (हृदय रोग विशेषज्ञ) के घर पहुंचे और उनसे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समर्थन मांगा. यहां मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार साल की उपलब्धियां बताईं. इस संबंध में जारी बुकलेट सौंपकर डॉ. हसन से बीजेपी का साथ देने की अपील की.

4

सीएम योगी न प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. भूमित्र देव से भी मुलाकात की. इन मुलाकातों के बाद योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया है. इन्हीं कार्यों के प्रति हर तबके के लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है.

5

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी सेवानिवृत्त न्यायाधीश एच़एऩ तिलहरी के घर पहुंचे. इस दौरान तिलहरी ने मुख्यमंत्री को संविधान की हस्तलिखित प्रति दिखाई. सीएम ने उन्हें भी सरकार की उपलब्धियों वाली बुकलेट सौंपी.

6

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत सीएम ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही से भी मुलाकात की और उन्हें केंद्र सरकार के कामों के बारे में बताया.

7

योगी यहां से प्रसिद्ध रंगकर्मी राज बिसारिया के घर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने राज बिसारिया से कहा कि आपने कला और संस्कृति को बढ़ाने का काम किया है, इसीलिए इस अभियान के तहत हमने आपको भी चुना. राज बिसारिया ने कहा, यह बहुत अच्छी पहल है. ऐसी मुलाकात से लोगों का विश्वास बढ़ता है.

8

इसके बाद योगी शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के घर पहुंचे. यहां वे उनके पिता गोपीचंद पाण्डेय और परिवार के लोगों से मिले और बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. सीएम ने उनसे 2019 में कमल का साथ देने की अपील की. गोपीचंद पाण्डेय ने कहा, शहीद सपूत के घर मुख्यमंत्री का आना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. अच्छा कार्य करने वाले को हमारा समर्थन है.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • PICS: 2019 के लिए समर्थन जुटा रहे हैं सीएम, इन 6 नामचीन लोगों से मिले
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.