✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

यूपी बोर्ड: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं अजब गजब मैसेज वाली आंशरशीट्स

ABP News Bureau   |  02 Apr 2018 12:25 PM (IST)
यूपी बोर्ड: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं अजब गजब मैसेज वाली आंशरशीट्स
1

नकल रोकने के कड़े बंदोबस्त के साथ उत्तर प्रदेश में बोर्ड परिक्षाएं हो चुकी हैं. अब कॉपियों को चेक करने का काम हो रहा है. कॉपियों को चेक करने में लगे टीचर्स के पास आए दिन ऐसी कॉपियां आ रही हैं जिसमें सवालों के जवाब से ज्यादा, शायरी, चुटकुले, पैसे और पास कर देने के निवेदन लिखे हुए हैं. किसी कॉपी में पैसे हैं तो किसी में इजहारे मोहब्बत की गई है. कहीं परिवार की गरीबी का जिक्र है तो कहीं सुसाइड करने की बात कही गई है. आप भी देखिए इन कॉपियों की एक झलक...

2

एक स्टूडेंट ने इमोशनल मैसेज में लिखा, ''मेरी मां नहीं है, अगर मैं फेल हो गया तो मेरे पिता मुझे मार डालेंगे.'' वहीं एक स्टूडेंट तो ऐसा भी है जिसने फेल होने पर सुसाइड करने की बात कही है.

3

इसके अलावा ऐसे आसंर वाली ये कॉपी अकेली नहीं है. कुछ आसंर शीट में लिखा गया है, ''गुरु जी को कॉपी चेक करने से पहले नमस्कार, गुरु जी पास कर दें, चिट्टी तू जा सर के पास, सर की मर्जी पास करें या फेल.''

4

बता दें कि बोर्ड एग्जाम की कॉपी चेक करने की प्रक्रिया 17 मार्च से ही शुरू हो गई है. अब तक लगभग 60 लाख आसंर शीट को चेक किया जा चुका है. यूपी बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक आ सकते हैं.

5

अजीबो गरीब मैसेज वाली ये आंशरसीट्स इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लोग इन्हें अपने व्हाट्सऐप और फेसबुक पेज पर शेयर कर रहे हैं.

6

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक स्टूडेंट ने केमिस्ट्री के एग्जाम की शुरुआत 'I Love my Pooja' लिखते हुए की है. इसके बाद उस स्टूडेंट ने लिखा है, ''ये मोहब्बत भी क्या चीज है, ना जीने देती है ना ही मरने.'' स्टूडेंट ने आगे लिखा, ''सर इस प्यार ने पढ़ाई से दूर कर दिया वरना...'' इन शब्दों के अलावा पूरी आंसर शीट खाली है और उसमें दिल की एक तस्वीर बनाई गई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • यूपी बोर्ड: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं अजब गजब मैसेज वाली आंशरशीट्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.