पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी ,बैंड बाजे के साथ पूरा गांव बना बाराती
विदाई के बाद पति फूट-फूट कर रोया जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे दिलासा देकर शांत कराया. उसके इस कदम की पूरे गांव में प्रशंसा हो रही है.
मैंने यह बात अपने परिवार और रिश्तेदारों को बताई इसके साथ ही यह भी बताया कि मै इसकी शादी इसके प्रेमी से कराना चाहता हूं. अगर यह लड़की मर गई तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा,परिवार को बर्बादी से बचाने के लिए मैंने इसकी शादी इसके प्रेमी से कराने का फैसला लिया.
वहीं रवि का कहना है कि हम दोनों एक दुसरे को बहुत प्यार करते थे, हमारा तीन साल पुराना रिश्ता है. हमारी दोस्ती एक मिसकॉल से हुई थी और आज हमारा प्यार मुकाम पर पंहुचा है. शांति की शादी जबरन सम्मलेन में कराई गई थी ,लेकिन मुझे यकीन था की हम एक दिन कामयाब होंगे.
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित सनिगंवा में रहने वाले सचित उर्फ़ गोलू गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते हैं. गोलू गुप्ता की शादी जनपद फतेहपुर के मंझिल गांव में रहने वाली शांति से 19 फरवरी 2018 को हुई थी.
जब पति ने अपनी पत्नी से पुछा तो उसने बताया कि रवि नाम के लड़के से उसके तीन साल से प्रेम संबंध थे. रवि लखनऊ में रहता है,जब शांति ने पति से कहा कि मैं रवि के बिना नहीं रह सकती हूं. तो ये सब सुनकर पति हैरान रह गया और तभी उसने यह फैसला किया कि अब मैं पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराऊंगा.
कानपुर: कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां एक पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराकर मिशाल पेश की है. महिला के पति और ससुराल पक्ष के लोग ना सिर्फ बहु की शादी में बाराती बने और बैंड बाजे की धुन पर जमकर डांस भी किया. इसके साथ ही पूरे रीती-रिवाज के साथ पति ने पत्नी की उसके प्रेमी के साथ विदाई भी की.
वो चोरी से अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात किया करती थी. बात करते हुए कई बार पति ने उसे पकड़ा भी था,तब जाकर पत्नी के प्रेम संबंध का खुलासा हुआ.
शादी के बाद जब शांति विदा होकर ससुराल आई तो उसका यहां पर मन नहीं लग रहा था. वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी,जिसका अहसास उसके पति को भी होने लगा था.
गोलू ने बताया कि मेरी शादी 19 फरवरी को सम्मेलन से हुई थी. मेरी पत्नी मुझसे कहती थी तुम जाकर सो जाओ और खुद पूरी-पूरी रात मोबाइल पर बात करती थी. वह कहती थी अगर मुझे रवि नहीं मिला तो मै मर जाउंगी.
शांति का कहना है कि मुझे पूरा विश्वास था कि मुझे मेरा प्यार मिलेगा. मुझे मेरा प्यार दिलाने के लिए मैं गोलू का ये एहसान जीवन भर नहीं भूलूंगी. मुझे पूरा विश्वास है कि रवि मुझे खुश रखेगा और मैं उसके साथ जीवन भर खुश रहूंगी. आज मैं बहुत खुश हूं.