✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

इलाहाबाद के बाद अब कानपुर से भी शुरु हुई हवाई सेवा, बदला अहिरवा एयरपोर्ट का नाम

एबीपी न्यूज़   |  03 Jul 2018 07:21 PM (IST)
इलाहाबाद के बाद अब कानपुर से भी शुरु हुई हवाई सेवा, बदला अहिरवा एयरपोर्ट का नाम
1

कानपुर से हवाई सेवा को शुरू हो गई है. केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कानपुर के बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी ने स्पाइस जेट को हरी झंडी दिखा कर कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया.

2

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के भीतर जितने भी महानगर है उन्हें कनेक्टिविटी दी जाएगी. यदि इस कनेक्टिविटी में स्पाइस जेट आगे आता है तो हमें ख़ुशी होगी. यूपी देश का सबसे बड़ा कंज्यूमर स्टेट होने के साथ-साथ आने वाले समय में कनेक्टिविटी का सबसे मजबूत स्तंभ होगा.

3

सुरेश प्रभु ने कहा कि यूपी के हर एयरपोर्ट पर महिलाओं, किसानों के उत्पाद रखे जाएंगे, गोरखपुर से कोलकाता और नेपाल के लिए विमान सेवाओं पर भी बात की जा रही है. केंद्रीय मंत्री ने योगी आदित्यनाथ की प्रसंसा करते हुए कहा कि यूपी की सरकार काफी अच्छा काम कर रही है.

4

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा कि एयर कार्गो का भी विस्तार किया जा रहा है और इसमें अनुभवी लोगों की जरूरत है. एवियेशन सेक्टर में लाखों लोगों के लिए रोजगार की सम्भावना है. यात्रियों के लिए एक हजार विमान आयात किए जाएंगे.

5

केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि विकास के लिए फ्लाईट की जरूरत थी. हवाई सेवा से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हवाई अड्डों का विकास हो रहा है. विश्व में तेजी से एविएशन सेक्टर बढ़ रहा है, प्रति वर्ष 20 प्रतिशत की रफ़्तार से इजाफा हो रहा है.

6

अहिरवा एयरपोर्ट को अब गणेश शंकर विद्यार्थी एयरपोर्ट के नाम से जाना जायेगा. सांसद जोशी ने कहा कि देश के सभी बड़े महानगरों से कानपुर को कनेक्ट करने की योजना पर काम किया जा रहा है.

7

दिल्ली से कानपुर आई फ्लाईट के यात्रियों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर सीएम योगी ने मंच से एलान किया कि उत्तर प्रदेश के सभी महानगरों को एयर कनेक्टिविटी मिलेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • इलाहाबाद के बाद अब कानपुर से भी शुरु हुई हवाई सेवा, बदला अहिरवा एयरपोर्ट का नाम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.