✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Pics: सोनभद्र जानें से रोका गया तो धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने लिया हिरासत में

एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क   |  19 Jul 2019 12:41 PM (IST)
1

सोनभद्र मामले की गूंज आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुनाई दी. विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगया कि प्रदेश में योगी सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है.

2

सोनभद्र हत्याकांड को लेकर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षी दल यूपी की योगी आदित्यानाथ की सरकार पर हमलावर है. गुरुवार को कंग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.

3

सोनभद्र हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सदन से लेकर सड़क तक सोनभद्र हत्याकांड को लेकर शोर सुनाई दे रहा है.

4

प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैं सिर्फ पीड़ितों के परिवार के मिलना चाहती हूं, मैंने यहां तक कहा है कि मैां अपने साथ सिर्फ चार लोगों लेकर जाऊंगी. इसके बावजूद प्रशासन मुझे जाने नहीं दे रहा है. उन्हें बताना चाहिए हमें क्यों रोका जा रहा है.

5

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले सोनभद्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, इलाके में धारा 144 लगाई गई है.

6

हिरासत में लेने की बात पुलिस ने नहीं कही है. प्रियंका गांधी ने इस दौरान बार-बार कहा कि उनके जाने से कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ेगी.

7

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई केरगी. उन्होंने कहा, '' इम मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.

8

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने के लिए निकली. वह हिंसा के पीड़ित लोगों से मुलाकात करने के इरादे से गईं लेकिन मिर्जापुर नारायणपुर पुलिस चौकी पर प्रियंका के काफिले को रोक दिया गया है. प्रियंका इसके बाद मिर्जापुर में धरने पर बैठ गई जिसके बाद पुलिस गाड़ी में बिठा कर उन्हें वहां से ले गई है.

9

इसके बाद वो पीड़ित परिवार से मिलने सोनभद्र जा रहीं थीं, लेकिन उन्हें रास्ते पर रोक दिया गया है.

10

सोनभद्र में घोरावल थाना क्षेत्र के उधा गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद गोलीबारी में 10 आदिवासियों की मौत हो गई.

11

प्रियंका आज इंडिगो के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से बीएचयू ट्रामा सेंटर गईं, जहां उन्होंने सोनभद्र में घायल मरीजों से मुलाकात की.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Pics: सोनभद्र जानें से रोका गया तो धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने लिया हिरासत में
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.