✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

तस्वीरें: अवैध शराब ने ली 36 लोगों की जान, कई अन्य की हालत अभी भी गंभीर

एबीपी न्यूज़   |  08 Feb 2019 02:29 PM (IST)
1

जहरीली शराब बनाने और बेचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है. जिले के डीएम और एसपी ने मृतकों के परिवार से बात की है और मदद का आश्वासन दिया है.

2

यूपी के कुशीनगर के तरयासुजान इलाके में अभी तक 8 लोगों की जान जहरीली शराब पीने से जा चुकी है. 4 लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले में तरयासुजान के इंस्पेक्टर, दारोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है.

3

उन्होंने आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है कि दोनों जगहों के जिला आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए. सीएम का निर्देश है कि 15 दिन पुलिस और आबकारी विभाग मिल कर 15 दिन जॉइंट ऑपरेशन चलाएं और अवैध शराब के धंधे को ध्वस्त कर दें. उन्होंने डीजीपी को भी पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा है.

4

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों को 2-2 लाख और जिनका इलाज चल रहा है उन्हें 50-50 हजार देने की घोषणा की है. उन्होंने दोनों जगहों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित लोगों को उचित चिकित्सा सहायता दी जाए.

5

यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब ने जबरदस्त तांडव किया है. उत्तराखंड के रुड़की में जहां जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है वहीं यूपी के सहारनपुर में 16 और कुशीनगर में 8 लोगों की मौत हुई है. कुछ अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

6

सहारनपुर के उमाही और शरबतपुर गांवों में 16 लोगों की जहरीली शराब पीने के कारण मौत हो गई. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज जारी है. प्रशासन और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आबकारी से जुड़ा कोई गांव नहीं पहुंचा जिससे गांववालों में नाराजगी है.

7

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि लंबे वक्त से आबकारी विभाग और पुलिस की मिलीभगत से कच्ची शराब का धंधा चल रहा है. अगर दोनों विभाग अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाते तो जानें बच सकती थीं.

8

बताया जा रहा है कि सहारनपुर का एक हिस्सा जो उत्तराखंड से मिलता है वहां से ये लोग शराब खरीदकर लाए थे. शराब पीते ही इन लोगों की स्थिति गंभीर हो गई. एक-एक करके सभी लोगों ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि राज्यसीमा पर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बेची जाती है.

9

आरोप है कि कच्ची शराब के इस धंधे को कई सफेदपोशों का भी संरक्षण मिला हुआ है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में वो जांच कर रही है और जो लोग भी घटना के जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • तस्वीरें: अवैध शराब ने ली 36 लोगों की जान, कई अन्य की हालत अभी भी गंभीर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.