PICS: आगरा में लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे रहा है विश्व हिंदू परिषद
एबीपी न्यूज़ | 29 May 2018 09:18 AM (IST)

1
लड़कियों का कहना है कि वुमन हेल्पलाइन या एंटी रोमियो स्क्वायड के आने तक हमें अपनी रक्षा करनी होगी और इसी के लिए हम ये ट्रेनिंग ले रहे हैं.
2
आगरा के थाना एत्माउद्दौला के अंतर्गत जगदम्बा डिग्री कॉलेज में यह शिविर चल रहा है. इस शिविर में आगरा और आस पास के जिलों से करीब 100 लड़कियां आई हुई हैं.
3
आगरा में विश्व हिन्दू परिषद के दुर्गा वाहिनी शिविर में लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है. इस ट्रेनिंग में हथियार चलाना भी सिखाया जा रहा है.
4
इन लड़कियों को लाठी और बंदूक चलाना सिखाया जा रहा है साथ ही जूड़ो कराटे समेत आत्मरक्षा की अन्य तकनीक सिखाई जा रही हैं.
5
ट्रेनिंग को 4 हिस्सों में बांटा गया है. पहले हिस्से में योग सिखाया जा रहा है, दूसरे हिस्से में जू़ड़ो कराटे, तीसरे हिस्से में लाठी और चौथे हिस्से में बंदूक चलाना सिखाया जा रहा है.