यहां केवल महिलाएं पढ़ती हैं ईद की नमाज, दशकों से चला आ रहा है सिलसिला
इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं. वहां नमाज पढ़कर एक दूसरे के गले लगते हैं और ईद की बधाई देते हैं.
ईद-उल-फ़ितर मुसलमानों का पवित्र त्योहार है. ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है.
उन्होंने बताया कि इस्लाम में लिखा है कि अल्लाह की इबादत करने के लिए महिलाएं ईदगाह जा सकती है और नमाज अदा कर सकती हैं.
मोहम्मद इकबाल मुहम्द्दी के मुताबिक यह यूपी की एक मात्र ऐसी ईदगाह है जहां पर महिलाएं नमाज अदा करती हैं. यह सिलसिला लगभग 80 साल से चला आ रहा है.
इन महिलाओं ने देश में अमन शांति के लिए दुआ मांगी और कहा कि युवा पीढ़ी देश की तरक्की के लिए कुछ ऐसा करे कि पूरी दुनिया में देश का नाम हो.
कानपुर के फेथफुलगंज स्थित ईदगाह में आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने नमाज अदा की. अधिकतर महिलाएं अपने बच्चों को भी साथ लाई थीं.
रमजान के पाक महीने में जो महिलाएं पूरे रोजे रहती हैं, ईद के दिन यहां पर नमाज अदा करती हैं. पूरे साल में सिर्फ बार ही यहां पर नमाज अदा करने का मौका मिलता है.
उत्तर प्रदेश में एक ईदगाह ऐसी भी है जहां महिलाएं नमाज अदा करती हैं. पिछले कई दशकों से ईद के मौके पर महिलाएं यहां ईद की नमाज पढ़ती हैं.